Big News : एनएच-58 पर दर्दनाक हादसा, बस और बोलरो में भिड़ंत, दो तीर्थयात्रियों की मौत, सात घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

एनएच-58 पर दर्दनाक हादसा, बस और बोलरो में भिड़ंत, दो तीर्थयात्रियों की मौत, सात घायल

Yogita Bisht
1 Min Read
पौड़ी एक्सीडेंट

रविवार सुबह नेशनल हाईवे- 58 पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस और बोलेरो वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात गंभीर रूप से घायल हैं।

एनएच-58 पर दर्दनाक हादसा, दो की मौत

नेशनल हाईवे- 58 पर एक बस और एक बोलरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे बोलेरो सवार यात्री

मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-58 पर ऋषिकेश से जा रही एक बस से बोलरो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।