Uttarakhand : बागेश्वर उपचुनाव पर सामने आया माहरा का बयान, कहा नहीं पस्त हुए कांग्रेस के हौसले, भाजपा की हुई है नैतिक हार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बागेश्वर उपचुनाव पर सामने आया माहरा का बयान, कहा नहीं पस्त हुए कांग्रेस के हौसले, भाजपा की हुई है नैतिक हार

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
KARAN MAHRA

बागेश्वर उपचुनाव के नतीजे के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का रिएक्शन सामने आया है। माहरा ने कहा भले ही कांग्रेस को बागेश्वर में हुए उपचुनाव में शिकस्त मिली हो लेकिन कांग्रेस के हौसले अब भी बुलंद हैं। कांग्रेस ने भाजपा की जीत को उनकी नैतिक हार बताया है।

नहीं हुए कांग्रेस के हौसले पस्त- माहरा

शुक्रवार को देहरादून के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेस वार्ता की। माहरा ने कहा कि बागेश्वर में भले ही कांग्रेस को शिकस्त मिली हो लेकिन कांग्रेस के हौसले अब भी बुलंद हैं।

आगामी चुनाव के लिए बताए अच्छे संकेत

माहरा ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत को उनकी नैतिक हार बताया है। माहरा ने भाजपा का गढ़ मंडलसेरा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कांग्रेस को लीड मिली है। उपचुनाव में कांग्रेस का 20 प्रतिशत वोट बढ़ा है जो आगामी चुनाव के लिए एक अच्छा संकेत है।

भाजपा पर लगाए आरोप

माहरा ने आगे कहा कि भाजपा ने इस चुनाव को प्रभावित करने के लिए विपक्ष पर पाबंदियां लगाई थी। वहीं खुद शोकसभा के नाम पर अपने नेताओं के भाषण लाइव दिखाने का काम किया है।

माहरा ने कहा बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है। आने वाले दिनों में कांग्रेस और बेहतर काम करेगी और बेहतर रिजल्ट पाएगी। जबकि भाजपा के लिए यह चुनाव परिणाम उल्टी गिनती शुरू करने वाले रहे हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।