Big News : मदुरै रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सिलेंडर ब्लास्ट, 10 की मौत, मदद की गुहार लगाते रहे यात्री - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मदुरै रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सिलेंडर ब्लास्ट, 10 की मौत, मदद की गुहार लगाते रहे यात्री

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
मदुरै रेलवे स्टेशन

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ से रामेश्वरम से जा रही ट्रेन की बोगी में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की सूचना सुबह तड़के 5.15 बजे मिली थी। हादसे के वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री अवैध रूप से सिलेंडर ले जा रहे थे। इस वजह से आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान

कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अधिकांश मृतक यूपी के रहने वाले थे। सीतापुर की एक ट्रेवल एजेंसी ने इस कोच की बुकिंग कराई थी। इस प्राइवेट कोच में कुल 63 लोग सवार थे। वहीं घायलों को मदुरै के राजाजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं रेलवे ने हादसे में हताहत हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की।

मदद की गुहार लगा रहे थे

घटना को लेकर मुदैर कलेक्टर एमएस संगीता ने मीडिया को बताया कि सभी तीर्थयात्री यूपी के थे। यात्रियों ने आज सुबह कॉफी बनाने के लिए स्टोव जलाया तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। आग लगने की घटना के बाद इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कोच में सवार यात्री बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

Share This Article