Big News : बिशन सिंह चुफाल को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए, जानिए ऐसा किसने कहा? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बिशन सिंह चुफाल को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए, जानिए ऐसा किसने कहा?

Yogita Bisht
3 Min Read
बिशन सिंह चुफाल

डीडीहाट की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का मुद्दा सामने आने के बाद इस पर चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। कांग्रेस ने इसको लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

बिशन सिंह चुफाल को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए

डीडीहाट की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लेकर उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दासौनी ने आज कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने डीडीहाट की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा तीन बार के कैबिनेट मंत्री और छह बार से डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चौपाल को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

पिथौरागढ़ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर

गरिमा दसौनी ने कहा कि विधायक बिशन सिंह चौपाल को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए क्योंकि इस वक्त पिथौरागढ़ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर होती जा रही है।

डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड के लिए स्थानीय लोगों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। इसके साथ ही गर्भवती और प्रसूता महिलाएं भगवान भरोसे हैं।

सीएम धामी की जन्म और कर्मस्थली है डीडीहाट और टनकपुर

गरिमा दसैनी ने कहा कि डीडीहाट और टनकपुर जो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन्म और कर्म स्थली दोनों है। वहीं का अगर ऐसा हाल है तो पूरे उत्तराखंड प्रदेश में क्या हाल होगा आप सोच सकते हैं।

डीडीहाट के लोगों को एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड करवाने पिथौरागढ़ जाना पड़ता है। जिसमें की गाड़ी का खर्चा 3000 और लगभग उतना ही खर्चा अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे करवाने में आता है। जोकि गरीब जनता के लिए एक बहुत बड़ी रकम है।

शासन-प्रशासन जल्द ले इसका संज्ञान

दसौनी ने कहा कि पिथौरागढ़ अस्पताल के डॉक्टर की मुन्ना भाई होने की पुष्टि भी हुई है। इससे पता चलता है कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का क्या हाल पिथौरागढ़ में होगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से इसका संज्ञान लेने की बात की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की डीडीहाट के स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। सामुदायिक केंद्र का भवन जो जर्जर अवस्था में है उसको नया बनवाया जाए। ताकि र्भवती महिलाओं को एक्स-रे मशीन एवं अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध हो पाए।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।