Big News : यमकेश्वर ब्लॉक में भू-धंसाव की चपेट में कई गांव, कई परिवारों ने छोड़े घर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यमकेश्वर ब्लॉक में भू-धंसाव की चपेट में कई गांव, कई परिवारों ने छोड़े घर

Yogita Bisht
2 Min Read
यमकेश्वर

प्रदेश में कई जिलों से भू-धंसाव की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के कुछ गांवों से भू-धंसाव की खबरे सामने आई थी। इन गांवों में भूस्खलन इतना बढ़ गया है कि इन गावों के कई परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए हैं।

यमकेश्वर ब्लॉक में भू-धंसाव की चपेट में कई गांव

पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत डांडामंडल क्षेत्र के देवराना, भूम्यासारी और कसाण गांव में भू-धंसाव हो रहा है। इन गांवों में भू-धंसाव इतना बढ़ गया है कि अपनी सुरक्षा के लिए कई परिवारों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ गया है। इन गांवों में मोटर मार्ग और गांव का पैदल रास्ते बुरी तरह टूट गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों के घरों और खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं।

कई परिवारों ने छोड़े अपने घर सुरक्षित स्थानों पर ली पनाह

गांव के भू-धंसाव की चपेट में आने के कारण लोगों ने जान-माल की सुरक्षा के लिए अपने घर छोड़ दिए हैं। कई ग्रामीण प्रशासन की तरफ से दिए गए छोटे-छोटे टैंटों के अंदर रह रहे हैं। जबकि कई लोगों ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। बारिश होने से ग्रामीणों में डर है।

देवराना गांव में सबसे ज्यादा नुकसान

लगातार हो रही बारिश के कारण यमकेश्वर ब्लॉक में भारी नुकसान हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक भू-धंसाव की चपेट में आए गांवों में से सबसे ज्यादा नुकसान देवराना गांव में हुआ है। यहां पर सड़क के नीचे बने ज्यादातर घर जमींदोज हो गए हैं। जबकि कई घरों में दरारें आ गई है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।