Big News : Golden Girl मानसी नेगी ने बढ़ाया देश का मान, कांस्य पदक जीत किया नाम रोशन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Golden Girl मानसी नेगी ने बढ़ाया देश का मान, कांस्य पदक जीत किया नाम रोशन

Yogita Bisht
1 Min Read
मानसी नेगी

उत्तराखंड के चमोली जिले की मानसी ने देश का मान बढ़ाया है। मानसी ने चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

मानसी नेगी बढ़ाया देश का मान

मानसी नेगी ने चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की टीम के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें भारत की चार प्रतिभाओं ने टीम के रूप में 20 किलोमीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। जिसमें उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

golden girl

कांस्य पदक जीत देश का नाम किया रोशन

इस प्रतियोगिता में ऑन इंडिया यूनिवर्सिटी यानी कि भारत ने कांस्य पदक जीता है। पहले नंबर पर चाइना की यूनिवर्सिटी आई। जबकि दूसरे स्थान पर स्लोवाकिया की टीम रही। तो तीसरे नंबर पर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के तहत भारत ने कांस्य पदक जीता है।

golden girl
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।