Bigg Boss OTT 2: घर के इस सदस्य ने वोटिंग के तोड़े सभी रिकॉर्ड

Bigg Boss OTT 2: घर के इस सदस्य ने वोटिंग के तोड़े सभी रिकॉर्ड, फैंस ने कहा-यही है बिग बॉस का विनर

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
bigg boss ott 2

Bigg Boss OTT 2 टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस दर्शकों द्वारा काफी पसंद आ रहा है। इस बार घर में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट खेल रहे है। इसी बीच हाल ही में शो में Elvish Yadav और आशिका भाटिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। जिसके बाद से गेम में ट्विस्ट आने लग गए।

एल्विश यादव को दर्शकों का मिल रहा प्यार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव ने Bigg Boss में Wild Card Entry से घर में कदम रखा था। एल्विश के घर में घुसते ही पूरा का पूरा गेम अलग हो गया। यूट्यूबर को जनता द्वारा काफी पसद किया जा रहा है।

बिग बॉस के वो सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बन गए है। एलवीश का गेम लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान को भी रेस में पीछे छोड़ दिया। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने यूट्यूबर को Bigg Boss OTT Season 2 का विनर मान लिया।

https://twitter.com/148_off_153/status/1682945635564290048

ट्रेंड हुए Elvish Yadav

सोशल मीडिया पर एल्विश ट्रेंड कर रहे है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एलिमिनेशन राउंड में वोटिंग करके कंटेस्टेंट बाहर निकलने वाले है। ऐसे में एल्विश यादव को दर्शकों द्वारा सबसे जयादा वोट दिए गए है। खबरों की माने तो यूट्यूबर को 6.5 मिलियन से ज्यादा वोट मिले है। तो वहीं दूसरे नंबर पर अभिषेक मल्हान है। तीसरे नंबर पर जिया शंकर है।

https://twitter.com/Shubhambaghel00/status/1682946256342253568

बेघर होंगे दो सदस्य

बिग बॉस OTT 2 में घर के दो सदस्य इस बार घर से बेघर होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैद हदीद और फलक नाज शो से बाहर हो जाएंगे। इसके अलावा आशिका भाटिया के भी एविक्ट होने के चान्सेस है।

Share This Article