मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना ने पूरे देश में क्रोध की ज्वाला बिखेर दी है। वहीं मणिपुर में गुस्साए लोगों ने मुख्य आरोपी का घर जला दिया। आरोपी का घर मणिपुर के थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में है जहां भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर को जलाकर राख कर दिया है।
जानकरी सामने आई है कि जैसे ही लोगों को मालूम चला कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वैसे ही थौबाल जिले के याइरीपोक गांव के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद अनियंत्रित भीड़ ने मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतई के घर को आग के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चल रही है।
दूसरे राज्य में भागे कुछ आरोपी
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है। बुधवार रात से ही जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारी जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। जानकारी सामने आ रही है कि कुछ आरोपी दूसरे राज्यो में भाग गए हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियों में कई लोगों की तस्वीरें साफ है उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बता दे कि इस मामले में अभी तक पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।