Uttarakhand : गंगनहर में गिरा मासूम, बच्चे को बचाने के लिए मां ने लगाई नदी में छलांग, दोनों लापता - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गंगनहर में गिरा मासूम, बच्चे को बचाने के लिए मां ने लगाई नदी में छलांग, दोनों लापता

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
NADI M DUBA YUVAK

गंगनहर घाट पर कपडे धो रही एक महिला का चार साल का बेटा खेलते हुए नदी में जा गिरा। बेटे को बचाने की कोशिश में महिला भी नदी में कूद गई। मां और बेटे दोनों ही लापता बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर जल पुलिस के गोताखोरों ने मां-बेटे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

बच्चे को बचाने की कोशिश में मां ने लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि बहादराबाद में पथरी रौ पुल के पास कई वन गुर्जर परिवार रहते हैं। रविवार देर शाम एक परिवार की महिला कपड़े धोने के लिए गंगनहर घाट पर गई हुई थी। महिला के साथ उसका चार साल का बेटा भी घाट पर ही मौजूद था। इस दौरान महिला अपने कपड़े धोने लगी।

बच्चा खेलते-खेलते अचानक नदी में जा गिरा। बच्चा को डूबता देख महिला घबरा गई। पहले तो महिला ने शोर मचाया जैसे ही कोई मदद के लिए आता महिला ने नदी में बच्चे को बचाने की कोशिश में नदी में छलांग लगा ली।

मां- बेटे का सर्च ऑपरेशन जारी

राहगीरों की सूचना पर पुलिस की टीम और जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मां बेटे को तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल दोनों ही लापता हैं। जानकारी के मुताबिक बहादराबाद थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि गंगनहर में डूबी महिला की पहचान खातून निवासी पथरी रौ पुल के रूप में हुई है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।