Big News : मुनस्यारी में भारी बारिश के कारण टूटा पहाड़, नदी का बहाव रूकने से बनी झील - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मुनस्यारी में भारी बारिश के कारण टूटा पहाड़, नदी का बहाव रूकने से बनी झील

Yogita Bisht
2 Min Read
झील

प्रदेश में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में बारिश के कारण एक पहाड़ टूट गया। जिसके मलबे से नदी का बहाव रूकने के कारण झील बन गई है। जिसके कारण लोगों में भय का माहौल है।

मुनस्यारी में भारी बारिश के कारण टूटा पहाड़

शनिवार देर रात मुनस्यारी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते आठ हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर बौना गांव के पास एक पहाड़ दरक गया। पहाड़ के दरकने से नदी का बहाव रूक गया। जिस कारण पेना नदी में इसका प्रवाह रूक गया। जिस कारण एक झील बन गई।

लगातार बढ़ रहा है झील का आकार

नदी में मलबा गिरने से नदी में पानी का रिसाव नहीं हो पा रहा है। जिस कारण झील का आकार बढ़ता ही जा रहा है। इस घटना के बाद से यहां स्थित चार गांवों में दहशत का माहौल है।

घटना की जानकारी जिलाधिकारी को दे दी गई है। जिसके बाद एसडीआरएफ सहित राजस्व दल भेजने की मांग की गई है। बता दें कि क्षेत्र में 42 एमएम से अधिक बारिश होने के कारण पहाड़ दरका था।

लोगों में भय का माहौल

इस घटना की जानकारी विधायक द्वारा जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने नदी के प्रवाह को जल्द से जल्द सुचारु करने को कहा है। इस घटना के बाद से लोगों में भय का माहौल है।

बता दें कि इस स्थान से नीचे की तरफ लोदी, टांगा, भिकुरिया घाट, दानीबगड़ और सेराघाट आते हैं। सेराघाट जौलजीबी मुनस्यारी मार्ग से लगा हुआ है। यहां पर पेना गाड़ बौना के ऊपर पहाड़ से ये नदी निकलती है। जो कि आगे निकलकर छिपलाकेदार से निकलने वाली नदी सेरा नदी से मिलती है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।