Big News : बारात की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की हुई मौत, दो घायल, शादी के घर में पसरा मातम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बारात की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की हुई मौत, दो घायल, शादी के घर में पसरा मातम

Yogita Bisht
2 Min Read
ROAD ACCIDENT

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शादी खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब बारात की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई। इसके साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बारात की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां बारात की गाड़ी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गंगोलीहाट बारात से वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में ये हादसा हो गया।

घायलों का किया गया रेस्क्यू

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से बारात की गाड़ी वापस लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक देर रात जीप संख्या यूके 04 टीए, 1505 बारात से लौटते समय त्रिपुरा देवी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस दुर्घटना में चिराग बाफिला पुत्र जगत सिंह ग्राम बिलात की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में पुष्कर कुमार सागुड़ी पुत्र राजेंद्र राम निवासी सानी खेत और राजेन्द्र राम वर्ष 56 पुत्र फकीर राम बड़ेत घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाया गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो की हालत गंभीर

हादसे में घायल हुए पुष्कर कुमार और राजेन्द्र राम को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। मौत की खबर से शादी के घर में मातम पसर गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।