Entertainment : The Kapil Sharma Show: फिर खुला सपना का ब्यूटी पार्लर! बड़े ही अलग अंदाज़ में शो में हुई कृष्णा की वापसी  - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

The Kapil Sharma Show: फिर खुला सपना का ब्यूटी पार्लर! बड़े ही अलग अंदाज़ में शो में हुई कृष्णा की वापसी 

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
sapna 1

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में जाने माने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक वापस आ गए है। हाल ही में शो का प्रोमो जारी किया गया था। जिसमें कृष्णा अपने पुराने अंदाज़ में नज़र आ रहे थे। वो प्रोमो में सपना के किरदार में दिखाई दें रहे थे। जिससे साफ़ हो गया की सपना का ब्यूटी पार्लर एक बार फिर खुलने जा रहा है।

अगले एपिसोड का प्रोमो हुआ जारी

‘द कपिल शर्मा शो’ के इस प्रोमो में कृष्णा और राजीव ठाकुर आपस में बात कर रहे होते है। बातचीत के दौरान वो अर्चना पूरन सिंह के सिद्धं के नाम से चिढ़ाते है। तो वहीं राजीव भी कृष्णा पर तंज कस्ते दिखाई दिए। इसके बाद अर्चना पूरन सिंह हसने लगती है। प्रोमो में सपना को देख कर फैंस को पता चल गया की कृष्णा की शो में वापसी हो गई। कृष्णा को शो में वापस देखकर फैंस काफी खुश है।

कृष्णा की बढ़ाई गई फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कृष्णा और चैनल के बीच कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कुछ प्रॉब्लम चल रही थी। काफी समय  तक वो शो का हिस्सा नहीं थे। जानकारी के लिए बता दें की कृष्णा को 10 से 12 लाख रूपए प्रति एपिसोड के लेते है। हालांकि अब उनकी शो में फीस बढ़ा दी गई है।

एपिसोड में नज़र आएंगी ‘जोगिरा सा रा रा’ की कास्ट

द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड में फिल्म  ‘जोगिरा सा रा रा’ की कास्ट आएंगी। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा शामिल है। शो के फैंस आने वाले एपिसोड के लिए काफी उत्साहित है। इसके साथ ही वो कृष्णा की शो में वापसी की खबर से भी बहुत खुश है।

Share This Article