Dehradun : ACR लिखने को लेकर कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, कहा- क्या फर्क पड़ता है कोई भी लिखे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ACR लिखने को लेकर कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, कहा- क्या फर्क पड़ता है कोई भी लिखे

Yogita Bisht
2 Min Read
SUBODH UNIYAL

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में अधिकारियों की एसीआर लिखने के मुद्दे से महौल गरमाया हुआ है। मंत्रियों को इसका अधिकार देने के फैसले का ब्यूरोक्रेट लगातार विरोध कर रहे हैं। इस मामले में कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है।

ACR को लेकर कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान

एसीआर लिखने को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में घमासान मचा हुआ है। इसी बीच एसीआर लिखने को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान सामने आया है। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमें वो कह रहे हैं कि एसीआर लिखने के मामले में अधिकारियों को भी नाराज होने की जरूरत नहीं है, न ही मंत्रियों की ओर से इस मामले को तूल दिया जाना चाहिए। मंत्री अधिकारियों से ऊपर होते हैं, यह बात सभी जानते हैं।

अधिकार में सीएम कर सकते हैं बदलाव

अपने इस बयान में उन्होंने ये भी कहा है कि सभी का ये मत होना चाहिए कि विभागों के काम सुचारू ढंग से चलें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ब्यूरोक्रेसी हो या मंत्री सभी को कार्य संस्कृति में सुधार लाना होगा। इसके साथ ही सुबोध उनियाल ने कहा कि अगर मंत्रियों को ये अधिकार मिल भी जाता है तो इसमें सीएम बदलाव कर सकते हैं।

कैबिनेट की बैठक में उठा था एसीआर लिखने का मुद्दा

बीते दिनों कैबिनेट की बैठक हुई थी। जिसमें सचिवों की सीआर लिखने के अधिकार की मांग धामी सरकार के मंत्रियों ने उठाई थी। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ये मांग उठाई थी।

इस मांग पर सभी ने उनके सुर में सुर मिलाए था। जिसके बाद सीएम धामी ने डॉ. एसएस संधु को कैबिनेट की अगली बैठक में इसका प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए हैं।



Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।