Big News : राजीव भरतरी के तबादले रिवर्स, विनोद सिंघल के कुर्सी संभालते ही जारी हुए आदेश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राजीव भरतरी के तबादले रिवर्स, विनोद सिंघल के कुर्सी संभालते ही जारी हुए आदेश

Yogita Bisht
3 Min Read
transfer

वन विभाग ने एक बार फिर 22 रेंज अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस से पहले छह अप्रैल को इन तबादलों को रद्द कर दिया गया था। इसके लिए प्रमुख वन संरक्षक की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

वन विभाग ने फिर किए तबादले

उत्तराखंड वन विभाग ने एक बार तबादले रद्द करने के बाद फिर से 22 रेंज अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसके लिए प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। राजीव भरतरी ने इसके लिए आदेश जारी किए थे। लेकिन उनके द्वारा किए गए 22 रेंज अधिकारियों के तबादलों को छह अप्रैल को रद्द कर दिया गया था।

22 रेंज अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

तबादलों के लिए जारी किए आदेश के मुताबिक विभाग ने विभाग ने वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र लव शाह का गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी, नितिन पंत का नैनीताल वन प्रभाग, गोपाल दत्त जोशी का अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट, जुगल किशोर का केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर, खिलेश भट्ट का बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर, लतिका उनियाल का मसूरी वन प्रभाग का तबादला कर दिया है।

इसके साथ ही जय सिंह रावत का कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन, मनोज कुमार पांडे का चकराता वन प्रभाग, त्रिलोक सिंह बोरा का पिथौरागढ़ वन प्रभाग, विजय सिंह नेगी का हरिद्वार वन प्रभाग और गोविंद सिंह पंवार का राजाजी टाइगर रिजर्व देहरादून में तबादला किया गया है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

जबकि उप वन क्षेत्राधिकारियों में प्रदीप कुमार उनियाल का टिहरी डैम प्रथम नई टिहरी, हेम चंद्र नेगी का भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल, नवल किशोर कपिल का तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी, धर्मानांद सुनाल का वन वर्धनिक पर्वतीय नैनीताल, कुलदीप सिंह का वन वर्धनिक साल क्षेत्र हल्द्वानी, दमन कुमार शर्मा नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल, हरीश चंद्र सिंह गडिया का वन वर्धनिक पर्वतीय नैनीताल तबादला किया गया है।

इसके साथ ही सुखदेव मुनि वन वर्धानिक पर्वतीय नैनीताल, हरिशंकर सिंह रावत भूमि संरक्षण वन प्रभाग उत्तरकाशी, शरणपाल सिंह कुंवर का मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन एवं ऑडिट देहरादून, दीपचंद्र सिंह मेहरा का मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन एवं ऑडिट देहरादून तबादला किया गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।