Entertainment : तीन महीने भारतीय लड़के के साथ रहकर विदेशी शख्स ने सीखा खैनी बनाना, फोटो हो रही वायरल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

तीन महीने भारतीय लड़के के साथ रहकर विदेशी शख्स ने सीखा खैनी बनाना, फोटो हो रही वायरल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
VIRAL

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा तंबाकू का उत्पादन करने वाला देश है। इसके साथ ही वो तंबाकू उपभोग करने में भी सबसे आगे है। देश में तंबाकू को खैनी नाम से भी जाना जाता है। आज की खबर भी तंबाकू से जुडी हुई है। जो की पढ़ने में काफी दिलचस्प है।

भारतीय लड़के के साथ रहकर सीखा खैनी बनाना

एक विदेशी शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो एक भारतीय मूल के लड़के के साथ नज़र आ रहा है। ट्वीटर पर फोटो शेयर करते हुए उसने लिखा ‘ मैंने इस भारतीय व्यक्ति के साथ तीन महीने तक काम  किया। उसने मुझे सिखाया की कैसे तंबाकू को सफ़ेद कलर के आटे (चूने) के साथ कैसे खाना चाहिए। ये बहुत ही मस्त था। वो मेरे भाई जैसा था।

कौन है ये वायरल शख्स ?

वायरल शख्स का ट्विटर पर नाम अगाबा है। वो युगांडा का रहने वाला है। उसने अपने ट्वीटर अकाउंट में युगांडा देश का झंडा लगाया हुआ है। अगाबा ने ये तस्वीर तब पोस्ट की थी जब विदेश मंत्री एस जयशंकर यूगांडा दौरे  पर थे। जहा उन्होंने सोलर ऊर्जा वाली वाटर सप्लाई सिस्टम की शुरुआत की थी। जयशंकर ने इस का वीडियो अपने अकाउंट से शेयर भी किया था। इसी वीडियो पर युगांडा के अगाबा ने तस्वीर पोस्ट की है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यूजर दे रहे हैं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

 सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद यूजर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बहुत से लोग इस ट्वीट पर तंबाकू या खैनी की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। कुछ लोग उस विदेशी शक्श को ज्ञान दे रहे है। यूजर बता रहे है की खैनी कैसे बनाते है। साथ ही कुछ यूजर खैनी की क्वालिटी के भी बारे में भी बता रहे है। तो वहीं एक यूजर लिखता है की विदेशी को खैनी को खाए बिना इतना समय हो गया लेकिन उसका स्वाद अभी भी भूल नहीं पाया है।

Share This Article