Haridwar : दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाला, पति और ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाला, पति और ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
dowry demand

हरिद्वार जनपद के बहादराबाद में दहेज की मांग कर रहे ससुराल पक्ष पर गाली-गलौज और मारपीट कर घर से निकालने के आरोप है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के बाद पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया की थाना बहादराबाद के गांव दौलतपुर निवासी महिला ने तहरीर दी थी। 19 नवम्बर 2021 को उसकी शादी थाना कनखल के रमा बिहार कालोनी जमालपुर निवासी सागर भारती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सागर और उसके परिजन महिला के साथ दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

पति के साथ ससुराल पक्ष कर मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक महिला ने बताया कि उसका पति, परिजन राजकुमार, बेबी भारती, सीता ने कार के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। दहेज कि मांग पूरी ना होने पर उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता था। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो 12 फरवरी 2023 को उसे घर से बाहर निकाल दिया।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।