Highlight : गर्मियों की शुरूआत में ही धधकने लगे प्रदेश के जंगल, 13 जगहों पर लगी आग, 40 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गर्मियों की शुरूआत में ही धधकने लगे प्रदेश के जंगल, 13 जगहों पर लगी आग, 40 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

Yogita Bisht
2 Min Read
forest FIRE- जंगलों की आग

गर्मियों की शुरूआत में प्रदेश के जंगल धधकने लगे हैं। प्रदेश के कई स्थानों पर आग लगने से वन संपदा नष्ट हो रही है। प्रदेश के 13 जगहों पर आग लगने से 40 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल गया है।

धधकने लगे प्रदेश के जंगल

बीते दिनों हुई बारिश का असर रहा कि मार्च में प्रदेश में कहीं भी जंगल में आग नहीं लगी लेकिन गर्मी बढ़ने से अब फिर प्रदेश के जंगल धधकने लगे हैं। प्रदेश में रविवार को 13 जगहों पर जंगलों पर आग लगी।

जिससे करीब 40 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि आग लगने से 27 लाख आठ हजार 750 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है।

मौसम शुष्क होते ही बढ़ने लगी जंगलों में आग की घटनाएं

पिछले दिनों प्रदेश में हुई बारिश के कारण जंगलों में आग नहीं लगी। लेकिन अब मौसम शुष्क होने के साथ ही ही जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है। मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है।

इस वनाग्निकाल में अब तक 199 वनाग्नि की घटनाएं आई सामने

इस रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को गढ़वाल में सात और आरक्षित वन क्षेत्रों में 6 स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गईं। इसके साथ ही इस वनाग्निकाल में अब तक कुल 199 घटनाओं में 183 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। जबकि आग लगने से अब तक 62 लाख आठ हजार 721 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है।

मौसम में हुए बदलाव से बढ़ रही वनाग्नि की घटनाएं

मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश में आग की घटनाएं बढ़ रही है। यानी गर्मी के बढ़ने के साथ ही जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं में भी वृद्धि दर्ज की गई है। वनाग्नि की घटनाओं में हो रही वृद्धि के चलते प्रदेश के सभी प्रभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।