Highlight : भारी बारिश के कारण उफनाई नदी में फंस गए चार लोग, पुलिस ने मसीहा बन ऐसे बचाई जिदंगी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भारी बारिश के कारण उफनाई नदी में फंस गए चार लोग, पुलिस ने मसीहा बन ऐसे बचाई जिदंगी

Yogita Bisht
2 Min Read
पुलिस uttrakhand police

भारी बारिश के चलते प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं भू-स्खलन तो कहीं नदियों ने रौद्र रूप ले लिया है। जहां एक ओर कल रामनगर में बारिश के कारण नदी में बह गई थी।

तो वहीं दूसरी ओर शुक्रवार शाम को कोसी नदी में भारी बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ गया। एकाएक जलस्तर बढ़ने के कारण चार लोग इसमें फंस गए। जिनके लिए देवदूत बनकर आए पुलिस वालों ने इनकी जान बचाई।

भारी बारिश के कारण उफनाई कोसी नदी में फंसे चार लोग

प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कारण जहां एक ओर मौसम ने करवट ली है। तो वहीं दूसरी ओर बारिश आफत बनकर बरस रही है। कहीं बारिश से भू-स्खलन तो कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रामनगर में भी बारिश के कारण अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण उफनाई कोसी नदी में चार लोग फंस गए। लोगों को नदी में फंसने की सूचना आस-पास के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मसीहा बनकर बचाई जान

उफनती नदी में चार लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और अग्निशमन दल की कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को बचाया जा सका। पुलिस ने खुद नदी में उतरकर लोगों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला।

रामनगर में ही नदी में बह गई थी बस

शुक्रवार को भारी बारिश के कारण एक बस बरसाती नाले में बह गई और पलट गई। बस के बहते ही वहां चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि यात्री बस के बहते ही किसी तरह उसके ऊपर चढ़ गए। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।