Entertainment : जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए विराट और अनुष्का ने बढ़ाया कदम, अपनी संस्थाएं मर्ज कर दोनों साथ मिलकर करेंगे काम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए विराट और अनुष्का ने बढ़ाया कदम, अपनी संस्थाएं मर्ज कर दोनों साथ मिलकर करेंगे काम

Yogita Bisht
3 Min Read
VIRUSHKA-compressed

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी अपनी NGO मर्ज करने का फैसला लिया है। अब वह दोनों एक साथ जरुरतमंद लोगों की मदद करते नज़र आएंगे। दोनों ने SEVVA नामक फाउंडेशन शुरू कर दिया है। जिसे दोनों साथ मिलकर चलाएंगे।

विराट कोहली और अनुष्का ने मर्ज की अपनी संस्थाएं

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, विराट कोहली फाउंडेशन नाम से एक NGO चलाते हैं। विराट कोहली अपनी फाउंडेशन के जरिए स्पोर्ट्स फील्ड में जरूरतमंद को स्कॉलरशिप प्रदान करते हैं। इसके साथ ही वह खिलाडियों को स्पॉन्सर भी करते हैं।

विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का भी अनुष्का शर्मा फाउंडेशन चलाती हैं। अनुष्का बेजुबान जानवरों के वेलफेयर से जुड़ी हुई हैं। लेकिन अब दोनों अपने NGO मर्ज करने का फैसला लिया है। अब विराट और अनुष्का साथ में एक ही NGO चलाएंगे और लोगों की साथ में मदद करेंगे।

सेवा (SEVVA ) नामक फाउंडेशन की अनाउंसमेंट

अनुष्का और विराट ने सेवा (SEVVA) नामक फाउंडेशन शुरू किया। जिसकी जानकारी दोनों ने साथ मिलकर सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा जैसा की खलील जिब्रान ने कहा है आप वास्तव में तभी दे सकते हैं जब आप अपने दिल से दें। तभी आप सही मायने में किसी को दें रहे हैं। 

जीवन ही जीवन देता है। हम खुद को दाता मानते हैं, असल में हम साक्षी हैं। इस भावना को मानते हुए हमने सेवा(SEVVA) जो की एक नॉन प्रॉफिट संस्था है, शुरू की है। जिसमें SEVVA का SE का मतलब सेवा और VV लेटर विराट और उनकी बेटी वीरुष्का के पहले अक्षर हैं और A से अनुष्का है।

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा की हम जिस भी तरह से योगदान कर सकते हैं करेंगे। हम इसे एक परिवार के रूप में संचालित करेंगे। उस परिवार के लिए जिसका हम हिस्सा हैं। इस दुनिया के लिए जहां हम रहते हैं। उस समाज के लिए जिसने हमे प्यार दिया। उस दुनिया के लिए जिसके साथ हम सभी जुड़े हुए हैं।

जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी अनुष्का

अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म का नाम चकदा एक्सप्रेस है। जो की महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म है। इसके अलावा विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज मैचों में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह जल्द आईपीएल में भी नज़र आएंगे।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।