National : चक्रवात फ्रेडी ने मचाई तबाही, सैकड़ों की गई जान, पीएम मोदी ने जताया दुख - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चक्रवात फ्रेडी ने मचाई तबाही, सैकड़ों की गई जान, पीएम मोदी ने जताया दुख

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Cyclone Freddy

मलावी, मोजाम्बिक और मेडागास्कर में चक्रवात फ्रेडी ने बड़ी तबाही मचाई है। इस चक्रवात ने इन देशों में सैंकड़ों लोगों की जान ले ली है। इसके साथ ही लाखों लोगों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रेडी चक्रवात से हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

आपको बता दें कि फ्रेडी चक्रवात पिछले सप्ताह के अंत से मोजाम्बिक और मलावी से गुजरा था। इसकी मूसलाधार बारिश और शक्तिशाली हवाओं से कई घर तबाह हो गए।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, चक्रवात फ्रेडी ने मलावी के दक्षिणी क्षेत्र में कम से कम 225 लोगों की जान ले ली है, जिसमें ब्लैंटायर, देश का वित्तीय केंद्र भी शामिल है। अन्य 88,000 लोग विस्थापित हैं। वहीं, नदियां अपने किनारे तोड़कर बेतहाशा बाढ़ लाते हुए आगे बढ़ रही हैं।

हजारों लोग शिविरों में

पड़ोसी मोज़ाम्बिक में अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को बंदरगाह शहर क्वेलिमाने में तूफान के आने के बाद से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। यूरोपीय संघ के कोपरनिकस उपग्रह प्रणाली के अनुसार, लगभग 1,300 वर्ग किलोमीटर (800 वर्ग मील) अभी भी पानी के भीतर, 45,000 से अधिक लोग अभी भी शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

मलावी, जो हैजा के प्रकोप से जूझ रहा था, अब इस बीमारी के फिर से उभरने का खतरा है। पीएम मोदी ने मलावी, मोजाम्बिक, मेडागास्कर में चक्रवात फ्रेडी के कारण हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मलावी, मोजाम्बिक और मेडागास्कर में चक्रवात फ्रेडी के कारण लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “मलावी, मोज़ाम्बिक और मेडागास्कर में चक्रवात फ्रेडी के कारण हुई तबाही से व्यथित। राष्ट्रपति लाज़र चकवेरा, राष्ट्रपति फ़िलिप न्यासी और राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना, शोक संतप्त परिवारों और चक्रवात से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनाइस कठिन समय में भारत आपके साथ खड़ा है।

Share This Article