Big News : 2024 में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की होगी टक्कर, जानिए गणित - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

2024 में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की होगी टक्कर, जानिए गणित

Yogita Bisht
4 Min Read
C VOTER SUEVEY

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और भाजपा ने कमर कस ली है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने की रणनीति बना रही है। तो वहीं कांग्रेस केंद्र में वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। इसी बीच लोकसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे आया है। जिसके नतीजे कांग्रेस का मनोबल बढ़ाने वाले हैं।

2024 में कांग्रेस और भाजपा की होगी कांटे की टक्कर

कांग्रेस हो या फिर भाजपा दोनों ने लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। जहां एक ओर बीजेपी पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने के लिए प्लॉनिंग कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर सत्ता से बाहर हो गई कांग्रेस केंद्र में वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है।

इसी बीच 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर एक सर्वे सामने आया है। जिसके नतीजे कांग्रेस के लिए मनोबल बढ़ाने वाले हैं। हाल में सी वोटर और इंडिया टुडे ने मिलकर एक सर्वे किया। सर्वे के मुताबिक पिछले छह महीने में यूपीए गठबंधन को 50 सीटों का फायदा हुआ है।

6 महीने पहले हुए सर्वे के मुताबिक क्या था हाल

इस सर्वे को समझने के लिए एक नजर 6 महीने हुए पहले हुए सर्वे को समझना होगा। 6 महीने पहले टाइम्स नाउ ने सर्वे किया था। जिसके मुताबिक तब लोकसभा चुनाव में यूपीए को 118 से 132 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था। जबकि इसी सर्वे में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को 292 से 312 सीट मिलती दिखाई गई थी।

इसके अलावा TMC को 27 से 31, YSRP को 17 से 23, AAP को 8 से 12, TRS को 6 से 10 और अन्‍य को 40 से 52 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था। जिसको जोड़कर देखें तो ज्यादा से ज्यादा  440 सीटें और कम से कम 390 सीटों से UPA हार रहा था।

क्या कहता है हाल का सी वोटर और इंडिया टुडे का सर्वे

हाल ही में आया सी वोटर और इंडिया टुडे के सर्वे की तुलना अगर 6 महीने पहले के टाइम्स नाउ के सर्वे से करें तो अगर आज चुनाव होते हैं तो एनडीए को 298 सीटें मिलेंगी। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले वाले यूपीए को 153 सीट मिलती हुई नजर आ रही हैं। इस सर्वे के मुताबिक 92 सीट अन्य दलों के खाते में जाने का अनुमान लगाया गया है।

छह महीने में कांग्रेस को हुआ 50 सीटों का फायदा

जनवरी 2023 में आए इस सर्वे के मुताबिक अगर में एनडीए की 298 और अन्य दलों की 92 सीटों को देखें तो यह आंकड़ा 390 पहुंच जाता है। यानी 6 महीने पहले जहां यूपीए टाइम्स नाउ के अगस्त 2022 के सर्वे में 440 सीट हारती दिख रही थीं। तो वहीं हाल के सी वोटर सर्वे में यूपीए 390 पर पहुंच गई है। इस सर्वे से साफ हुआ है कि कांग्रेस को पिछले छह महीने में 50 सीटों का फायदा हुआ है।

 

 

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।