Big News : उत्तराखंड में बढ़ सकती है रोडवेज कर्मचारियों की पेंशन, विभाग ने दिया सशर्त विकल्प - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में बढ़ सकती है रोडवेज कर्मचारियों की पेंशन, विभाग ने दिया सशर्त विकल्प

Yogita Bisht
2 Min Read
PENSION

PENSION

 

उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों की पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है। रोडवेज के रिटायर्ड व सेवारत कर्मचारियों की पेंशन बढ़ सकती है। पीएफ में उनका ज्यादा अंशदान जमा होगा। जिसके आधार पर पेंशन में यह बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों को इसके लिए सशर्त विकल्प दिया गया है।

 रोडवेज कर्मचारियों की पेंशन में हो सकती है बढ़ोतरी

उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों की पेंशन बढ़ सकती है। इसमें रिटायर्ड व सेवारत कर्मचारियों का पीएफ में  ज्यादा अंशदान जमा होगा। जिसके आधार पर पेंशन में बढ़ोतरी होगी। इस पर परिवहन निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने  निगम प्रबंधन का आभार जताया है।

परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक ने किया आदेश जारी

सभी निगमकर्मियों के लिए परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि एक सितंबर 2014 के बाद जो भी कर्मचारी रिटायर हुए हैं या सेवारत हैं, वह वास्तविक वेतन पर अंशदान योगदान के लिए संयुक्त विकल्प पत्र भर सकते हैं।

उन्हें यह विकल्प सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के तहत दिया गया है। इस आदेश में तहगा गया है कि पेंशन का पुराना बचा हुआ अंशदान जमा कराने और पेंशन पर निर्णय का फैसला ईपीएफओ पर निर्भर करेगा।

आदेश के बाद कर्मचारियों की पेंशन बढ़ने की जगी आस

परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारियों की पेंशन काफी कम होती है। लेकिन विभाग के सशर्त विकल्प के बाद कर्मचारियों में आस जगी है। मिली जानकारी के मुताबिक 2014 के बाद रिटायर या वर्तमान में सेवारत कर्मचारियों को संयुक्त फॉर्म भरकर निगम में जमा कराना होगा। इस फॉर्म को निगम मुख्यालय रीजनल फंड ऑफिस जीएमएस रोड में जमा कराएगा। इसके बाद कर्मचारियों को पेंशन में बढ़तरी होने की उम्मीद है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।