Highlight : बिन बरसात के जलमग्न हो गई नैनीताल की सड़कें, लोग हुए हैरान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बिन बरसात के जलमग्न हो गई नैनीताल की सड़कें, लोग हुए हैरान

Yogita Bisht
2 Min Read
MALL ROAD NAINITAL

सरोवर नगरी नैनीताल की सड़कें बिन बरसात के ही जलमग्न हो गई। बिना बारिश के सड़कों के जलमग्न होने से लोग हैरान हो गए। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिना बारिश के ही जलमग्न हो गई नैनीताल की सड़कें

सरोवर नगरी नैनीताल में बारिश तो नहीं हुई लेकिन फिर भी वहां की सड़कें जलमग्न हो गई। जिससे हर किसी को हैरानी हुई कि बिना बारिश ऐसे कैसे हो गया। बृहस्पतिवार सुबह वर्कशॉप लाइन से मटर गली और रामलीला ग्राउंड तक सड़कें और गलियां जलमग्न हो गई।

इस जलभराव से लोग हैरान हो गए। सड़कों पर हुए जलभराव के चलते स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बरसाती नहर ओवरफ्लो होने से सड़क बनी तालाब

दरअसल वर्कशॉप लाइन में बरसाती नहर ओवरफ्लो हो गया। जिसके चलते सड़कें जलमग्न हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह छह बजे से सात बजे तक नहर से पानी ओवरफ्लो होता रहा। जिसके कारण सड़कें तलैय्या बन गई। सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नहर में पानी बंद किया। लेकिन तब तक सड़कें तालाब में तब्दील हो गई।

घंटों बाद पानी कम होने पर लोगों ने ली राहत की सांस

मटर गली की गलियां पानी से सराबोर हो गईं और पानी रामलीला ग्राउंड तक पहुंच गया। घंटों बाद पानी कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक बरसाती नहर को साफ करने के लिए पानी छोड़ा गया था। लेकिन नहर में गंदगी का अंबार होने के कारण कूड़ा फंस गया।

नहर में कूड़ा फंसने के कारण नहर का पानी ओवरफ्लो होने लगा। जिसके बाद सरोवर नगरी नैनीताल की सड़कें तलैय्या बन गई। जिसके चलते आम लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।