Highlight : पिता-पुत्री का रिश्ता शर्मसार, दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पिता-पुत्री का रिश्ता शर्मसार, दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
rape
rape

उत्तराखंड के नैनीताल से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पिता पर 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तारी कर ली है। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल कराने की  कवायद चल रही है।

आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी घटना की जानकारी

रामनगर क्षेत्र से यह घटना सामने आयी है। सोमवार को यहां एक महिला कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस ने महिला से पूरी घटना की जानकारी लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि उसका पति बेटी से बेवजह मारपीट करता था। उसकी गैरमौजूदगी में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पीड़िता का मेडिकल कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।