Dehradun : VIDEO: सतपाल महाराज ने दी सीएम धामी को काला टीका लगाने कि सलाह, देखिए, क्या है वजह? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

VIDEO: सतपाल महाराज ने दी सीएम धामी को काला टीका लगाने कि सलाह, देखिए, क्या है वजह?

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
handsome cm survey

handsome cm surveyउत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता सतपाल महाराज ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को काला टीका लगाने की सलाह दी है। सतपाल महाराज ने कहा है कि सीएम धामी को काला टीका लगाकर रहना चाहिए वरना उन्हें नजर लग सकती है।

धामी चुने गए सबसे हैंडसम सीएम

आपको बता दे हाल ही में सोशल मीडिया में न्यूज़ एरीना इण्डिया ने चार मुख्यमंत्री के बीच एक सर्वे कराया था जिसमें जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे।

इनमें से सीएम धामी 38 प्रतिशत वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे, वहीं गोवा मुख्यमंत्री 32 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीसरे व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चौथे स्थान पर रहे। हैंडसम मुख्यमंत्रियों के इस सर्वे में इन 4 मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल करने से पहले भी जनता से राय ली गई थी, जिसमें 20 हजार के लगभग लोगों ने चार नामों का सुझाव दिया था।

सूबे के लिए गौरव – सतपाल महाराज

सबसे हैंडसम सीएम चुने जाने के बाद  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस सर्वे कि रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काला टीका लगाने को कहा है। साथ ही महाराज का कहना है कि यह प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैंडसम मुख्यमंत्री में पहले स्थान पर आए हैं। ऐसे में सीएम धामी को काला टीका लगाकर रहना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि उन्हे नजर लग जाए।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।