Udham Singh Nagar : प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, दोनों की हो चुकी थी शादी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, दोनों की हो चुकी थी शादी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
suicide

suicide

उधम सिंह नगर के किच्छा में उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब सुबह के समय दो शव आम के पेड़ से लटके हुए मिले, स्थानीय लोगो ने शवों को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।

किच्छा में पुलभट्टा थाना क्षेत्र में दोनों प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ही शादीशुदा थे। लड़की इन दिनों अपने मायके में आई हुई थी। दोनों के बच्चे भी है। जानकारी के अनुसार देर रात जब लड़की घर से बाहर निकली तो प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन कर कहा था की हम दोनों दूर जा रहे हैं ।

प्रेमी के फ़ोन कॉल के बाद से ही लड़की के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह होते ही पता चला कि दो शव पेड़ ले लटके हुए हैं। इस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।