National : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने की उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू से शिष्टाचार भेंट, हुई इस बारे में बात - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने की उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू से शिष्टाचार भेंट, हुई इस बारे में बात

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
disaster news of uttarakhand

disaster news of uttarakhand

देहरादून | उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उपराष्ट्रपति से चर्चा की। वहीं राष्ट्रपति ने ऋतु खंडूडी से विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर प्रथम बार सदन संचालन के अनुभव के बारे में भी बातचीत की।

Share This Article