Highlight : उत्तराखंड: चुनाव परिणाम के बाद पहली बार खटीमा पहुंचे धामी, रो पड़ी महिला कार्यकर्ता - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: चुनाव परिणाम के बाद पहली बार खटीमा पहुंचे धामी, रो पड़ी महिला कार्यकर्ता

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

खटीमा: कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार खटीमा पहुंचे। उन्होंने कहा कि खटीमा की जनता ने जो भी निर्णय दिया है। वह मेरे सिर-माथे पर है। उन्होंने कहा कि मैं जनता के फैसले का सम्मान करता हूं। क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरी राजनीति में शुरुआत कराई। सीएम फिर से बनने के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय हाईकमान को लेना है।

सीएम धामी से मिलने के दौरान बिरिया मझोला की पार्टी कार्यकर्ता हरिकेश चंद उन्हें देख गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़ी। उसे देख सीएम धामी व अन्य कार्यकर्ता भी भावुक हो गए। सभी गुमसुम होने के साथ मायूस दिखाई दिए। इसके बाद सीएम धामी कार में सवार होकर अपने नगरा तराई स्थित आवास की ओर चले गए।

कार्यवाहक सीएम धामी बुधवार को हेलीकॉप्टर से खटीम पहुंचे। हेलीपैड पर शासनिक अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दी। सीएम ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुत मिला है। राज्य में यह मिथक भी टूटा है कि सत्तारुढ़ पार्टी दोबारा से सरकार नहीं बनाती।

जनता ने सारे मिथक तोड़ते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान किया। इसके लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते है। राज्य की जनता ने जिस उम्मीद के साथ पार्टी की सरकार बनने के लिए अपना फैसला दिया है। भाजपा सरकार आमजन की भावनाओं के अनुरुप एवं विकास के लिए कार्य करेगी। वह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता है।

कुछ विधायकों ने पेशकश की है। ऐसा कुछ नहीं है। यह सब केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है। क्षेत्र की जनता ने जो अपना जनादेश दिया है। वह उनके सिर माथे पर है। खटीमा क्षेत्र को कोई नुकसान नहीं होगा। मैने पहले भी खटीमा के लिए काम किया है। आगे भी करता रहूंगा। प्रदेश में हमारी पार्टी की ही सरकार बनने जा रही है।

Share This Article