National : इंसान का कटा हुआ हाथ लेकर घूम रहा था कुत्ता, लोगों के उड़े होश, मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

इंसान का कटा हुआ हाथ लेकर घूम रहा था कुत्ता, लोगों के उड़े होश, मचा हड़कंप

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Uttarakhand big breaking

Uttarakhand big breaking

 

लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने कुत्ते के मुंह में कटा हुआ हाथ देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला हिमाचल के सोलन के शामती का है। यहां उस समय सनसनी फैल गई जब एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में कटा हुआ इंसानी हाथ लेकर घूम पाया गया। मामला सामने आने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। यह जानने का कोशिश की जा रही है कि आखिर यह कटा हाथ किसका है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हाथ किसी महिला का लग रहा है। उन्होंने बताया कि कुत्ता महिला का कटा हाथ लेकर शामती में स्थित मंदिर के नीचे वीरान क्षेत्र से महिला का हाथ लेकर आया था। अब महिला का शव तलाश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस से पता चला है कि एक महिला बच्चे के साथ कुछ दिनों से लापता है।

इस मामले को लेकर अधिक जानकारी देते हुए जांच अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला का हाथ कब्जे में ले लिया है। अब यह हाथ किसका है यह जाँच की जा रही है। पुलिस की कुछ टुकडिय़ां जंगलों में महिला की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों द्वारा क्यास लगाया जा रहा है कि कहीं आसपास कोई का शव भी हो सकता है।

Share This Article