Highlight : उत्तराखंड : फिर चर्चा में पुलिस, किया कुछ ऐसा कि हर कोई कर रहा तारीफ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : फिर चर्चा में पुलिस, किया कुछ ऐसा कि हर कोई कर रहा तारीफ

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हल्द्वानी: पुलिस अक्सर चर्चाओं में रहती है। कभी अच्छे कामों के लिए तो कभी गलतियों के लिए। इस बार भी पुलिस अच्छे काम के लिए चर्चा में हैं। चर्चा चोरगलिया थानाध्यक्ष की हो रही है। लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। उन्होंने हादसे में घायल दो युवकों को सड़क पर तड़पता देखा। दोनों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी कार को ही एंबुलेंस बना दिया और दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों सुरक्षित हैं।

घटना रविवार की देर रात की बताई जा रहा है। चोरगलिया थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी क्षेत्र में गश्त पर जा रहे थे। वह थाने से कुछ आगे बढ़े ही थे कि सड़क से सटे नाले के पास दो युवक बेसुध पड़े थे। अज्ञात वाहन चालक उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया था।

थानाध्यक्ष ने आसपास निजी वाहनों को ढूंढा तो दूर-दूर तक कोई वाहन नजर नहीं आया। एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस भी नहीं मिली। उन्होंने समय गंवाए बगैर अपने वाहन में दोनों घायल युवकों को रेक्सक्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। उनके इस काम की खूब जारीह हो रही है।

Share This Article