Big News : उत्तराखंड : सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, आप भी करें वोट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, आप भी करें वोट

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: प्रदेशभर में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूथों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों में भी मतदान शुरू हो गया है। जिले की 6 विधानसभा सीटों पर 775899 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों पर 63 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेश की सबसे हॉट सीट लालकुआं से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस से मैदान में हैं। हल्द्वानी विधानसभा से दिवंगत नेता इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश कांग्रेस से मैदान ताल ठोक रहे हैं। जबकि भाजपा के जोगेंद्र रौतेला भी चुनाव मैदान में हैं।

Share This Article