Big News : उत्तराखंड में आज लोकतंत्र का महापर्व, 82 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे आज अपनी सरकार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में आज लोकतंत्र का महापर्व, 82 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे आज अपनी सरकार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : उत्तराखंड में आज लोकतंत्र का महापर्व है। और आज प्रदेश के 81 लाख से अधिक वोटर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। आज 14 फरवरी को 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता अगले पांच साल के लिए अपनी सरकार चुनेंगे। ये जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने दी थी। आपको बता दें कि आज 14 फरवरी को 11,647 बूथों पर वोट डाले जाएंगे जिनमें 24 बूथ ऐसे हैं जो कि सर्दियों में पलायन करने वालों के लिए बनाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि इस बार के चुनाव में 11697 बूथ बनाए गए हैं। पहले इनकी संख्या 11627 थी, जिसमें बूथों पर ज्यादा संख्या होने के चलते सहायक बूथ जोड़े गए हैं। प्रदेश में कुल 8624 मतदान केंद्र होंगे, जिसमें 156 मॉडल बूथ होंगे। इन मॉडल बूथों पर सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सखी पोलिंग बूथों की संख्या 101 होगी, जिनमें पूरा पोलिंग स्टाफ महिलाओं का होगा। प्रदेश में छह ऐसे बूथ होंगे, जिनमें सभी दिव्यांग अधिकारी व कर्मचारी होंगे।

किस जिले में कितने मतदाता

उत्तरकाशी- 2,36,547
चमोली- 2,99,044
रुद्रप्रयाग- 1,93,504
टिहरी गढ़वाल- 5,31,491
देहरादून- 14,87,775
हरिद्वार- 14,20,182
पौड़ी गढ़वाल- 5,79,726
पिथौरागढ़- 3,83,092
बागेश्वर- 2,17,620
अल्मोड़ा- 5,40,561
चंपावत- 2,03,256
नैनीताल- 7,75,899
ऊधमसिंह नगर- 13,03,476

30 से 39 आयु वर्ग के सबसे ज्यादा मतदाता
18-19 साल- 1,65,338
20-29 साल- 17,51,706
30-39 साल- 22,27,383
40-49 साल- 16,09,296
50-59 साल- 11,29,596
60-69 साल- 7,30,030
70-79 साल- 4,00,293
80 साल से ऊपर- 1,58,621

Share This Article