Big News : उत्‍तराखंड : यहां वोटरों को नापनी होगी 24 KM की पैदल दूरी, इस बूथ पर सिर्फ 14 वोटर, अहम जानकारियां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्‍तराखंड : यहां वोटरों को नापनी होगी 24 KM की पैदल दूरी, इस बूथ पर सिर्फ 14 वोटर, अहम जानकारियां

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : उत्तराखंड में 14 तारीख को मतदान होना है। चुनाव आयोग द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसको लेकर आज निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अहम जानकारियां दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने जानकारी दी कि उत्तराखंज में कुल 11697 मतदेय स्थल हैं। इसी के साथ कुल 156 कुल मॉडल बूथ हैं।सखी पोलिंग बूथ 101 है।

जानकारी मिली है कि 70 सीटों पर कुल प्रत्याशियों की संख्या 632 है। इसी के साथ कुल मतदाताओं की संख्या 81 लाख 72 हजार 173 है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रदेश में कुल सर्विस मतदाता 94471 हैं और साथ ही प्रदेश भर में चुनावों के लिए 276 जॉन बनाये गए हैं। कुल सेक्टर 1447 हैं। जानकारी दी गई कि प्रदेश भर में 9 मतदेय स्थल ऐसे हैं जहाँ मतदाताओं को 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलना होगा।5 सेंटर ऐसे है जहां लोगों को 14-15 किमी पैदल चलना होगा।

चुनाव को लेकर अहम जानकारियां

राज्य में कुल महिला मतदाता 39 लाख 32 हजार 995

राज्य में कुल पुरुष मतदाता 42 लाख 38 हजार 890

राज्य में बर्फवारी के कारण 24 मतदान केंद्र शिफ्ट किये गए

उत्तरकाशी से 1 चमोली से 9 पिथौरागढ़ से 14 मतदान केंद्र शिफ्ट किये जायेंगे

राज्य में कुल सर्विस मतदाता 94 हजार 471

राज्य में महिला सर्विस मतदाता 2602

राज्य में पुरुष सर्विस मतदाता 91 हजार 869

राज्य में कुल मतदान केंद्र 11 हजार 697

राज्य में मॉडल पोलिंग बूथ 156

राज्य में सखी पोलिंग बूथ 101

यहां सबसे ज्यादा और कम वोटर

आपको बता दें कि राज्य में सबसे ज्यादा वोटर हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट पर नगला इमरती पोलिंग बूथ पर 1248 वोटर हैं. उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा सीट में गढ़ी नेगी पोलिंग बूथ पर 1248 वोटर हैं. वहीं राज्य में सबसे कम वोटर पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र में ढिकाला बूथ में हैं, यहां 14 वोटर हैं।

उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मुश्किलों भरे पोलिंग बूथ

बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र का पोलिंग बूथ डुमक जिला हेडक्वाटर से 55 किमी है, पैदल मार्ग 24 किमी है. धारचूला विधानसभा के अंतर्गत पोलिंग बूथ कनार पिथौरागढ़ से 80 किमी दूर है और पैदल 18 किमी है. पुरोला विधानसभा क्षेत्र में कलाप पोलिंग बूथ उत्तरकाशी से 80 किमी और पैदल 13 किमी खड़ी चढ़ाई में है.

Share This Article