Big News : उत्तराखंड: नाबालिग के साथ हुआ था दुष्कर्म, नौ महीने की गर्भवती होने पर चला पता - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: नाबालिग के साथ हुआ था दुष्कर्म, नौ महीने की गर्भवती होने पर चला पता

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
pregnant

pregnant

विकासनगर: विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का कामला सामने आया है। युवती गर्भवती थी। मामले का खुलासा शनिवार को तब हुआ, जब उसे अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। किशोरी को प्रसव करा दिया गया है। परिजनों के पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। मामले की शिकायत उसके पिता ने पुलिस से की है।

पुलिस ने मामले में की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपित शाहिद निवासी भट्टा रोड सराय गली विकासनगर ने उनकी 14 साल की पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उनकी पुत्री ने इस घटना के बारे में पहले परिवार के किसी सदस्य को नहीं बताया। पुत्री के नौ माह की गर्भवती होने पर स्वजन को इसकी जानकारी हुई। शुक्रवार प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसने सुरक्षित तरीके से बच्चे को जन्म दिया।

कोतवाल प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम में शामिल दारोगा अंजना, सिपाही सोहनलाल और त्रेपन सिंह ने आरोपित की लोकेशन ट्रेस की तो वह अपने घर पर मिला। पुलिस टीम ने दबिश देकर शाहिद को उसके घर से दबोच लिया। कोतवाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article