Highlight : उत्तराखंड : महिलाओं पर हाथी का हमला, अस्पताल में भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : महिलाओं पर हाथी का हमला, अस्पताल में भर्ती

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
cm pushkar singh dhami

cm pushkar singh dhami

रामनगर: कॉर्बेट के बिजरानी रेंज में देर शाम घास लेने गई महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हाथी के हमला करते ही महिलाओं ने मचाना शुरू कर दिया था। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद किसी तरह से उन्होंने हाथी का वहां से भगाया। घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घायल तुलसी देवी, माया देवी और मुन्नी देवी नाम की हैं। यह सभी आमडंडा खत्ता की रहने वाली बताई जा रही हैं। हाथी के हमले की सूचना मिलते ही कॉर्बेट प्रशासन मौके पर पहुंचा और हाथी को जंगल की ओर भगाया। फिलहाल कॉर्बेट प्रशासन घायल महिलाओं का उपचार कराने में जुटा है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी ने बताया कि बिजरानी रेंज के फूलताल ब्लॉक के कंपार्टमेंट नंबर 1 में यह घटना घटी है। उन्होंने बताया कि हाथी की निगरानी के लिए घटनास्थल के पास वन कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने महिलाओं व ग्रामीणों से जंगल में अकेले ना जाने की अपील की है।

Share This Article