Dehradun : BJP प्रदेश प्रभारी के खिलाफ कांग्रेस ने पुलिस से की शिकायत, मुकदमा दर्ज करने की मांग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

BJP प्रदेश प्रभारी के खिलाफ कांग्रेस ने पुलिस से की शिकायत, मुकदमा दर्ज करने की मांग

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
against BJP state in-charge

against BJP state in-charge
देहरादून: कांग्रेस, भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। बयानबाजी भी जमकर हो रही है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्य समिति बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश भारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। उनकी टिप्पणी पर कांग्रेस में खासा गुस्सा नजर आ रहा है।

दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ कांग्रेस ने बाजार कोतवाली में शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि भाजपा नेता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का अपमान किया है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि उनके नेता का अपमान किया गया है। उकनी छवि को धूमिल किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीति में इस तरह की शब्दावली का प्रयोग करना सही नहीं है। पुलिस को दी गई शिकायत में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। इस दौरान कांग्रेस नेता काफी आक्रोशित भी नजर आए। उनका कहना है कि जिस तरह से भाजपा नेता बयान दे रहे हैं, वो एक तरह से गोली देने पर उतार आए हैं।

Share This Article