Entertainment : सलमान ने सड़क किनारे रोते हुए मिली एक अनाथ बच्ची को राजकुमारी बना दिया, शादी में खर्च किए थे इतने करोड़ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सलमान ने सड़क किनारे रोते हुए मिली एक अनाथ बच्ची को राजकुमारी बना दिया, शादी में खर्च किए थे इतने करोड़

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
ARBAZ KHAN

ARBAZ KHAN

सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता के कितने करीब हैं ये किसी से छुपा नहीं हैं। सलमान खान का बहन अर्पिता से बहुत लगाव है, ये बात किसी से छुपी नहीं है। सलमान ने अर्पिता की शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए। ये बात सब जानते हैं कि अर्पिता सलमान की सगी बहन नहीं हैं। इसके बावजूद सलमान अर्पिता को अपनी बहन अलवीरा से ज्यादा चाहते हैं।

सलमान खान अपनी फिल्मों की शूटिंग में कितने भी बिजी क्यों ना हो अर्पिता से राखी जरुर बंधवाते हैं।  आपको बता सलमान के पिता सलीम खान ने अर्पिता को गोद लिया है। कहा जाता है कि एक बार सलीम खान रास्ते से गुजर रहे थे। मुंबई के फुटपाथ पर अर्पिता की मां ने दम तोड़ दिया था। तीन साल की अर्पिता रोए जा रही थी। वहां खड़े लोग तमाशबीन बने हुए थे , तब सलीम खान ने अर्पिता को गोद उठा लिया था।

सलीम खान ने फुटपाथ पर अनाथ मिली बच्ची को अपनी बेटी बना लिया था। अपने बच्चों से बढ़कर अर्पिता को प्यार दिया। तीनों भाई सलमान, अरबाज और सोहेल उसे अपनी बहन की तरह प्यार करते थे।अर्पिता का पालन-पोषण एक हिंदू की तरह हुआ, उसी की वजह से घर में गणेश चतुर्थी मनाया जाने लगा। अर्पिता घर में अपनी मां सलमा खान और भाई सोहेल खान के सबसे ज्यादा करीब हैं।अर्पिता ने लंदन से फैशन और इंटीयर डिजाइनिंग का कोर्स किया है और उसके बाद वो भारत इंटरनेशनल लेवल पर इस बिजनेस को बढ़ाना चाहती हैं।

अर्पिता की शादी में खान परिवार ने दिल खोलकर खर्च किया। करोड़ों रुपये सलमान खान ने बहन की शादी में लगाएं।अर्पिता को खान परिवार ही नहीं पूरा बॉलीवुड प्यार करता है। वो अर्पिता ही थी जिसकी शादी के बहाने शाहरुख और सलमान की दुश्मनी खत्म हुई थी।अर्पिता की शादी पर सलमान खान का नाम तक नहीं सुनने वाले ऐश्वर्या ने भी तोहफे भेजे थे। बॉलीवुड के कई लोग अर्पिता को सलमान के साथ अपनी बहन मानते हैं और प्यार करते हैं।

अर्पिता का बेटा आहिल 4 साल का हो चुका है। वो दूसरी बार मां बन चुकी हैं। उनकी एक बेटी आयत है। सलमान की बहन अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं।

Share This Article