Big News : उत्तराखंड की इन 22 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरुस्कार, वंदना कटारिया का नाम भी शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड की इन 22 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरुस्कार, वंदना कटारिया का नाम भी शामिल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
CM PUSHKAR SINGH

CM PUSHKAR SINGHदेहरादून : उत्तराखंड स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के पास प्रदेशभर से आए आवेदनों में से 22 वीरांगनाओं का चयन हो  गया है। आठ अगस्त को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों से चयनित 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिया जाता है।

इसके तहत महिलाओं एवं किशोरियों द्वारा सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति एवं साहस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस बार कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाली वीरांगनाओं को भी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

प्रदेशभर से पुरस्कार के लिए आवेदन आए हैं। पुरस्कारों के लिए चयनित वीरांगनाओं की सूची तैयार हो गई है। तीलू रौतेला पुरस्कार के लिए 95 आवदेन मिले थे। समिति की ओर से इसमें से 22 के नाम फाइनल किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 69 प्रविष्टियां मिली थीं। इनमें से भी 22 के नाम पर अंतिम मुहर लगी है। इस बार कोरोना योद्धा के तौर पर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जा रहा है।CM PUSHKAR SINGH

CM PUSHKAR SINGH

Share This Article