Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की दून सैनिक इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्व. केजे बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की दून सैनिक इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्व. केजे बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Cm pushkar dhami

Cm pushkar dhami

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्वर्गीय केजे बाबू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल के.जे बाबू ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया है। उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें युद्ध सेना मेडल भी मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा स्वर्ण अक्षरों में उनका नाम दर्ज होगा। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर में भी उन्होंने सेवा के दौरान सराहनीय कार्य किए जो हमेशा याद रखे जाएंगे।

Share This Article