Entertainment : फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Actor dilip kumar

Actor dilip kumar

लाखों करोड़ों फैंस के दिलों में राज करने वाले फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार कि अचानक तबियत बिगड़ गई है। सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलीप कुमार को सुबह साढ़े आठ बजे के करीब अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार आज भी लोगों के दिलों मेध राज करते हैं।

खबर है कि एक बार फिर दिलीप कुमार की तबीयत खराब हो गई है। इसकी जानकारी खुद सायरा बानो ने दी। सायरा बानो ने बताया है कि दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि  दिसंबर 2020 से दिलीप कुमार की सेहत नासाज चल रही है। अब उन्हें सांस लेने में कुछ दिन पहले से ही परेशानी हो रही थी। वह बहुत कमजोर हो गए हैं और उनकी इम्यूनिटी भी कम है। पिछली बार उनके एडमिट होने पर सायरा बानो ने कहा था कि फैंस उनके लिए दुआ करें वह कमजोर हैं।

Share This Article