Big News : पौड़ी गढ़वाल से बड़ी खबर, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पौड़ी गढ़वाल से बड़ी खबर, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
accident

accidentपौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक से बड़ी खबर है। जी हां यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी काई में जा गिरी जिसमे एक की मौत होने की खबर है। मृतक कार चालक था। बता दें कि पहाड़ में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। आए दिन खाई में वाहन गिरने की खबर आती रहती है। ऐसे हादसो का कारण नशा करके वाहन चलाना, पहाड़ों में वाहन चलाने का एक्सपीरीयंस नहीं होना, ओवरलोडेड होना औऱ सड़कों की बदहाल अवस्था का होना, कारण है।

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक के चेलुसैण-गुमखाल मोटर मार्ग पर भेंसुल गांव के पास हुआ। खबर मिली है कि यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत द्वारीखाल में सुराड़ी से मारुति 800 को लेकर विरेंद्र सिंह (38 वर्ष) पुत्र कमल सिंह निवासी सुराड़ी गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे घर से चेलुसैण बाजार के लिए निकले थे। गांव से करीब 100 मीटर आगे भेंसुल गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर अचानक करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे चालक की मौते पर ही मौत हो गई। जानकारी मिली है कि कार में चालक अकेले ही सवार था।

वहीं हादसे की खबर स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस को दी। पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने शव का रेस्क्यू किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Share This Article