Dehradun : उत्तराखंड: महत्वपूर्ण है राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, जानें...चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले शौर्य डोभाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: महत्वपूर्ण है राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, जानें…चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले शौर्य डोभाल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
bjp shayry dobhal

bjp shayry dobhal

 

देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा नेता शौर्य डोभाल का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे है,ं उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। डोभाल ने कहा कि हमारी ताकत यही है कि हमारा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कार्यकर्ता बनता है। कार्यकर्ता ही हमारी मजबूती है। यह दौरा 2022 के लिए तो कारगर होगा है। लंबे वक्त के लिए इसके तहत योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा।

शौर्य डोभाल ने कहा कि वो चुनाव लड़ने के बारे में नहीं सोचते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारा संगठन की थीम है कि अपने लिए नहीं, सबके लिए सोचना है। मेरा लक्ष्य अपने लिए नहीं हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देती है और मुझे जो भी जिम्मेदारी जी जाएगी। उसका पालन किया जाएगा।

Share This Article