Dehradun : उत्तराखंड : लोकसभा महासचिव बने पूर्व CS उत्पल कुमार सिंह, CM ने दी बधाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : लोकसभा महासचिव बने पूर्व CS उत्पल कुमार सिंह, CM ने दी बधाई

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने उनको नियुक्त किये जाने पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पल कुमार अपने नये दायित्व का पूरी निष्ठा और कुशलता से निर्वहन करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने आईएएस उत्पल कुमार सिंह, (रिटायर) को आज से  कैबिनेट सचिव के रैंक और दर्जे में लोकसभा सचिवालय और लोकसभा के महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। इससे पूर्व उनको लोकसभा सचिवालय के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। यह उत्तराखंड के लिए भी किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

उत्तराखंड काडर के साल 1986 बैच के आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा का महासचिव नियुक्त किया है। करीब 34 साल का प्रशासनिक  अनुभव रखने वाले सिंह मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले वे केंद्रीय कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। लोकसभा महासचिव बनने से पहले सिंह लोकसभा में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Share This Article