Big News : उत्तराखंड : रिटायरमेंट पर DGP अनिल रतूड़ी को शानदार विदाई, अशोक कुमार संभालेंगे चार्ज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : रिटायरमेंट पर DGP अनिल रतूड़ी को शानदार विदाई, अशोक कुमार संभालेंगे चार्ज

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: उत्तराखंड में डीजीवी अनिल कुमार रतूड़ी आज रिटायर हो रहे हैं। उनकी विदाई के लिए पुलिस लाइन में शानदार परेड़ का आयोजन किया गया है। पुलिस लाइन में आयोजित परेड़ के दौरान उन्होंने सलामी ली। इसके साथ ही अशोक कुमार प्रदेश के नए डीजीपी का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं अनिल कुमार रतूड़ी ने डीजीपी रहते उत्तराखंड पुलिस में पारदर्शिता पर खास ध्यान दिया। कोरोना काल में पुलिस ने शानदार काम किया। इसके अलावा उन्होंने आप्रेशन स्माइल, हिल पेट्रोल यूनिट, एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स का गठन किया। इसके अलावा पुलिस को अपग्रेड करने के लिए कई सुधारात्मक कदम भी उठाए।

आज उत्तराखंड पुलिस को अशोक कुमार के रूप में 11वां डीजीपी मिलेगा। आईपीएस अशोक कुमार पुलिस में ज्वाइन करने के बाद से ही लगातार उत्तराखंड में काम करते रहे हैं। उत्तर प्रदेश के समय में वो चमोली जिले में तैनात रहे। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान भी उनकी तैनाती यहीं रही।

इसके अलावा तराई खासकर ऊधमसिंह नगर में खालिस्तान आतंकवाद की जड़ों को उखाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलवा विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कई शानदार उपलब्धियां अपने और उत्तराखंड पुलिस के नाम दर्ज की। ‘खाकी में इंसान’ किताब लिखी, जिसे भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में सराहना मिली। लोगों के साथ कनेक्ट करते हुए पुलिसिंग का उनका खास तरीका है।

Share This Article