Dehradun : उत्तराखंड में ठंड ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, सामान्य से इतने नीचे है तापमान, पढ़ें मौसम का हर अपडेट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में ठंड ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, सामान्य से इतने नीचे है तापमान, पढ़ें मौसम का हर अपडेट

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

देहरादून : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली से लेकर पिथौरागढ़ तक चोटियां बर्फ की सफेत चादर से ढकी हुई हैं। इसके चलते मैदानी इलाकों में भी तापमान लगातार गिर रहा है। राजधानी देहरादून में बीती देर रात बारिश हुई, जिसके चलते तापमान में और गिरावट आ गई है। मौसम के इस मिजाज से मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का हाल ऐसा है कि अक्टूबर महीन में तापमान सामान्य से कम ठंडा और नवंबर में कड़ाके की सर्दी हो रही है। राजधानी देहरादून में नवंबर माह में ठंड ने पिछले 6 सालों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। अगले कुछ दिनों में तापमान और तेजी से गिरने के आसार हैं। ऐसे में तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

देहरादून में इस वर्ष मानसून में कम बारिश के बाद अक्टूबर में भी गर्मी महसूस की गई। नवंबर शुरू होती ही मौसम में तेजी से बदलाव आया और तापमान एकदम से गिरने लगा। 15 नवंबर से देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे बना हुआ है। अधिकतम तापमान आठ नवंबर को 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया थो। 2014 में ही नवंबर में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा था।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में चोटियां बर्फ से लकदक हैं। बर्फीली हवा ने पहाड़ों में ठिठुरन बढ़ा दी है। कुमाऊं के अल्मोड़ा और मुक्तेश्वर प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। ऊधमसिंहनगर में पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। हरिद्वार में 5.6 डिग्री रहा। देहरादून और मसूरी में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे रिकाॅर्ड किया गया।

Share This Article