Big News : उत्तराखंड ब्रेकिंग : 2022 में 57 से ज्यादा सीटें जीतेगी BJP : बंशीधर भगत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 2022 में 57 से ज्यादा सीटें जीतेगी BJP : बंशीधर भगत

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
banshidhar bhagat

banshidhar bhagat

देहरादून : भाजपा 2022 के चुनावी रण की तैयारियों में जुट गई है। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा 2022 में 57 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पेजी नड्डा के देश भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत उत्तराखंड से होगी।

उनके तीन दिवसीय दौरे के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह उत्तराखंड का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना देश भ्रमण उत्तराखंड से शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 252 मंडलों में से 239 मंडलो में प्रशिक्षण शिविर पूरे हो चुके हैं। बाकी बचे हुए मंडलो में प्रशिक्षण शिविर 28 नवम्बर तक पूरे हो जाएंगे।

बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी ने राज्य के 21 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया है। साथ ही कहा कि 2022 को लेकर पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और 2022 के चुनाव में हम इस पहले अधिक सीटों पर परचम लहराएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान चुनावी रणनीति और संगठन को और मजबूत करने समेत विभिन्न मसलों पर चर्चा होगी।

Share This Article