Big News : अपने धनतेरस को बनाएं खास, जानें क्या खरीदें और क्या नहीं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अपने धनतेरस को बनाएं खास, जानें क्या खरीदें और क्या नहीं

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: आज धनतेरस है। धनतेरस पर लोग खूब खरीदारी करते हैं। लेकिन, खरीदारी करते वक्त कई चीजों का ध्यान भी रखना होगा। दरअसल, धनतेरस भगवान धनवंतरी, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा के लिए खास महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन जो चीजें खरीदतें हैं। उनमें तेरह गुना की वृद्धि हो जाती है। धनतेरस पर सामान खरीदते समय ध्यान रखें कि किन चीजों को खरीदना शुभ रहता है और किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

पीतल 

भगवान धनवंतरी की धातु पीतल मानी गई है, इसलिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा धनतेरस पर सोने, चांदी तांबे आदि का सामान और बर्तन खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन ये चीजें घर में लाने से मां लक्ष्मी और धनवंतरी भगवान की कृपा से आरोग्यता और समृद्धि आती है।

झाड़ू 

झाड़ू के मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का भी महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन नई झाड़ू लाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। झाड़ू लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।

लोहा

धनतेरस के दिन लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। धनतेरस पर कोई भी लोहे की नुकीली चीज नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आपको हानि हो सकती है। धनतेरस पर एल्युमीनियम की चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए।

शीशा

शीशे का संबंध राहु ग्रह से माना गया है। धनतेरस के दिन हो सके तो शीशा या शीशे की बनी हुई चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

Share This Article