Highlight : उत्तराखंड : यहां हुई सीजन की पहली बर्फबारी, इस बार पड़ सकती है कड़ाके की ठंड - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : यहां हुई सीजन की पहली बर्फबारी, इस बार पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

 

यमुनोत्री : राज्य में ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। केदारनाथ धाम में हाल ही में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। आज यमुनोत्री धाम में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। धाम पहुंचे भक्तों ने बर्फबारी का खूब आनंद लिया। बर्फबारी के कारण धाम में ठंड बढ़ गई है।

राज्य में बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार तापमान गिरने से ठंड भी एहसास भी होने लगा है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान लगातार गिर सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। बादल छाए रहने के आसार नजर आ रहे हैं। अगर बादल छाए रहे, तो तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है। जिससे ठंड का बढ़ना तय है।

Share This Article