Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : ब्यूटी पार्लर में पुलिस का छापा, देखकर हैरान रह गए लोग! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : ब्यूटी पार्लर में पुलिस का छापा, देखकर हैरान रह गए लोग!

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
aiims rishikesh

aiims rishikesh

 

लालकुआं : लालकुआं के हल्दूचैड़ में गोल्डन टच नाम के ब्यूटी पार्लर में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस को पार्लर से तीन दो महिलाएं और तीन युवक मिले। छापेमारी के बाद जांच के दौरान वहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। महिलाओं को पुलिस ने लालाकुआं कोतवाली और युवकों को हल्दूचैड़ चैकी लेजाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार की गई महिला का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ बेटी का बर्थ-डे मनाकर वापस लौटी थी, लेकिन मकान मालिक ने ताला नहीं खोला, जिस कारण वो पार्लर में आ गई और रात को वहीं रही। लेकिन, सवाल यह है कि पुलिस को वहां से कोई बच्ची बरामद नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार हल्दूचैड़ पुलिस को सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि हल्दूचैड़ मुख्य राजमार्ग पर स्थित गोल्डन टच लेडीज एंड जेंट्स पार्लर में आधी रात के बाद कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिली हैं।

रात लगभग दो बजे महिलाओं और युवकों के आने-जाने की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने पार्लर में छापा मार दिया। पार्लर से तीन लोगों को पूछताछ के लिए हल्दूचैड़ चैकी लाया गया। इनमें दो युवतियां और तीन युवक शामिल हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े लेागों में बंगाली कालोनी लालकुआं का शमीम, बामनिया पट्टी मुरादाबाद निवासी बब्बू सिंह और हाथीखाना लालकुआं का सहीद आलम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह पार्लर शमीम का ही है। उसके कुछ और पार्लर भी क्षेत्र में चल रहे हैं।

पकड़ी गई युवतियों में से एक उधमसिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र की और एक हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है। इनमें से एक महिला का कहना है कि वह पार्लर से कुछ आपत्तिजनक सामान पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है। बाजार के पार्लर में अनैतिक धंधे की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हल्दूचैड़ चैकी के बाहर जुट गई है। लोग वहां प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share This Article