Big News : देहरादून में दो दिनों की बाजार बंदी पर ऊहापोह, आधिकारिक बयान नहीं हुआ जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून में दो दिनों की बाजार बंदी पर ऊहापोह, आधिकारिक बयान नहीं हुआ जारी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
aiims rishikesh

aiims rishikesh

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए दून उद्योग व्यापार मंडल ने अगले तीन सप्ताह तक दो दिन शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल ने इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और जिलाधिकारी से मुलाकात कर सहयोग भी मांगा। साथ ही तय किया गया है कि बाजार सुबह नौ से शाम सात बजे तक खोला जाएगा। हालांकि डीएम डाॅ. आशीष श्रीवास्तव ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है। व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का फैसला लिया है।

बाजार बंद रखने को लेकर बुधवार को दून उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने निर्णय लिया कि अगले तीन सप्ताह तक शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से व्यापार बंद रखा जाएगा। अगले तीन सप्ताह तक बाजार दो दिन शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। इस दौरान सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

इस संबंध में व्यापारियों ने नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा से भी मुलाकात की। दून उद्योग व्यापार मंडल की टीम आज मेयर सुनील उनियाल गामा से मिली और शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता जाहिर की। जिसपर मेयर ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए दून उद्योग व्यापार मंडल की शनिवार इतवार की बंदी की कॉल के दौरान सभी प्रमुख बाजारों और सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन करवाने और अन्य दिनों में शाम 7 बजे के बाद भी सैनिटाइजेशन करवाने के लिए हामी भर दी।

हालांकि इस संबंध में ये स्पष्ट किया गया है कि प्रशासन ने कोई आधिकारिक फैसला नहीं दिया है। दून उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। अन्य व्यापार मंडलों से जुड़े व्यापारियों में अब भी इस फैसले को लेकर उहापोह बना हुआ है।

Share This Article